Headlines
Loading...
विकीलीक्स के भारत संबंधी वो 5 खुलासे, जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे आप !

विकीलीक्स के भारत संबंधी वो 5 खुलासे, जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे आप !

विकीलीक्स क्या है? What Is Wikileaks?

Wikileaks एक वेबसाइट है जो दुनिया भर की खुफिया जानकारियों को उजागर करने के लिए मशहूर है। इस वेबसाइट की स्थापना साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति जूलियन असांजे ने की थी।
विकीलीक्स उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आया था जब इसने अमेरिका के अफ़गान – ईरान युद्ध से जुड़े हज़ारों दस्तावेज़ लीक किए थे। इन दस्तावेज़ो के सामने आने के बाद अमेरिका की काली करतूते उजागर हो गई थी।

विकीलीक्स ने भारत को लेकर भी कई तरह के खुलासे किए है जिन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं-

विकीलीक्स के खुलासे – Wikileaks Exposes in Hindi

1. मायावती पर खुलासा
विकीलीक्स ने साल 2011 में दलितो की देवी और मुलमानों की हमदर्द नेता मायावती को लेकर खुलासा किया था कि वो तानाशाह, भ्रष्ट और शाहखर्च है। एक बार उन्होंने अपने पसंद के सैंडल मंगवाने के लिए अपने पर्सनल प्लेन को मुंबई भेजा था।
इतना ही नही वे घर से ऑफिस निकलने से पहले सड़क को धुलवाती है और उनके भोजन करने से पहले उसे एक कर्मचारी चख़ता है कि कहीं उसमें जहर तो नही।
यह खुलासा सामने आने के बाद मायावती ने जूलियन असांज को दलित विरोधी करार दे दिया था।
2. इंदिरा गांधी ने की थी पाकिस्तान को परमाणु तकनीक की पेशकश
साल 1974 में भारत ने पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 22 जुलाई को संसद में यह बयान दिया था कि वो पाकिस्तान को शर्तो पर परमाणु तकनीक देने को तैयार है और इस संबंधी उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति को खत भी लिखा था।
3. राहूल गांधी का हिंदू आतंकवाद
विकीलीक्स के अनुसार 2010 में राहुल गांधी ने भारत को “हिंदू आतंकवाद’ से डर की बात कही थी जिसे मीडिया ने नही दिखाया था।
4. राजीव गांधी थे दलाल
राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने से पहले स्वीडन की एक विमान बनाने वाली कंपनी के लिए मध्यस्थ (दलाल) का काम करते थे ताकि वो अपने जहाज़ भारत को बेच सके। ( पर यह कंपनी अपने विमान भारत में बेच नही सकी थी क्योंकि भारत को ब्रिटेन के बेहतर जहाज मिल रहे थे।)
5. संजय गांधी की हत्या की तीन कोशिशे हुई थी
संजय गांधी इंदिरा गांधी के पुत्र थे और उस समय सबसे ज्यादा ताकतवर नेताओं में से एक माने जाते थे। विकीलीक्स के अनुसार इंमरजेंसी के दौरान उनकी हत्या करने की 3 कोशिशे की गई थी, यह बात लोगों के सामने नही आई थी क्योंकि काग्रेंस ने मीडिया पर बैन लगा रखा था। संजय गांधी की मौत 23 जून 1980 को एक जहाज़ दुर्घटना में हो गई थी।

दूसरे देशों से जुड़े कुछ खुलासे

1. अमेरिका के ईरान पर हमले के लीक हुए दस्तावेजों में इराक में मारे गए 109,032 लोगों का ब्यौरा है जिनमें 66,081 नागरिक, 23,984 बागी, 15,196 इराकी सरकार के सैनिक और गठबंधन सेना के 3771 सैनिक शामिल हैं।
2. लीक दस्तावेजों के अनुसार यूरोप के बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मर्नी और तुर्की में अब भी करीब 200 अमेरिकी परमाणु हथियार तैनात हैं।
3. आतंकी संगठन अल कायदा के मारे जा चुके सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद अमेरिका से उसका डेथ सर्टिफिकेट मांगा था, लेकिन अमेरिका ने इसे जारी करने से इनकार कर दिया।
4. सऊदी अरब के पूर्व किंग अब्दुल्ला ने ईरान को कुचलने के लिए अमेरिका पर कई बार दबाव डाला था।
5. विकीलीक्स ने खुलासा किया था कि ईरान ने नॉर्थ कोरिया से मिसाइल तकनीक हासिल की थी।
6. अमेरिका एक प्लान के तहत तीन साल के लिए पाकिस्तानी रिसर्च रिएक्टर से यूरेनियम हटाना चाहता था। हालांकि, पाकिस्तान ने इसकी इजाजत नहीं दी क्योंकि उसे डर था कि अमेरिका उनके न्यूक्लियर बम पर कब्जा न कर ले।
7. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने फ्रांस के तीन राष्ट्रपतियों की जासूसी करवाई थी।

0 Comments: