Headlines
Loading...
15 lines about Christmas in hindi | क्रिसमस पर निबंध

15 lines about Christmas in hindi | क्रिसमस पर निबंध


  1. क्रिसमस ईसाईयों का एक प्रमुख त्यौहार है जो 25 दिसंबर को मनाया जाता है । 
  2. आज से 2000 वर्ष पूर्व क्रिसमस के दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था।
  3. प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को यह पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 
  4. इस दिन के ईसाई लोग बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। 
  5. भौगोलिक दृष्टि से क्रिसमस विश्व का सबसे बड़ा त्यौहार है। 
  6. इस दिन सरकारी दफ्तर, निजी कार्यालय, स्कूल आदि बंद रहते हैं।
  7. सभी लोग अपने-अपने घरों, गिरजाघरों आदि को सजाते हैं। 
  8. सभी अपने घरों में क्रिसमस ट्री को झालरों, रंगबिरंगे सितारों से सजाते हैं। 
  9. इस दिन सभी ईसाई लोग चर्च जाते हैं और सामूहिक प्रार्थना करते हैं। 
  10. सभी लोग नए वस्त्र धारण करते हैं दुकानों में केक के आर्डर दिए जाते हैं। 
  11. क्रिसमस के पर्व के दिन मन जाता है की सांताक्लॉज आते हैं। 
  12. माना जाता है की इस दिन सांताक्लॉज बच्चों के लिए उपहार लाते हैं। 
  13. इसलिए क्रिसमस की रात को बच्चे अपने घरो के बाहर मोज़े लटकते हैं। 
  14. इस दिन लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देते हैं। 
  15. यह पर्व हमें सच्चाई और सदभावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 

Related Articles

0 Comments: