डॉ‍ल्फिन समुन्द्र और नदियों में पाया जाने वाला स्तनधारी प्राणी है। यह एक छोटी व्हेल की ही तरह है। हमारे भारत में डॉल्फिन गंगा नदी में पाई जाती है लेकिन गंगा नदी में मौजूद डॉल्फिन अब विलुप्ति की कगार पर है। डॉलफिन बहुत ही समझदार स्तनधारी प्राणी है। इंसानो की तरह इनके भी अपने नाम और पहचान होते हैं। डॉल्फिन आवाज और सीटियों के द्वारा एक दूसरे से बात करती हैं। इसी तरह डाॅल्फिन्स के बारे में और भी मजेदार तथ्य बताने जा रहे है… 



1. डाॅल्फिन्स टेलिफोन पर एक दूसरे से बातचीत कर सकती है, और पता लगा सकती है कि सामने फोन पर कौन है जैसे:- उसका बेटा etc.
2. फिलहाल पृथ्वी पर डाॅल्फिन्स की 41 जीवित प्रजातियाँ है। इनमें से 37 समुंद्रो में और 4 नदियों में पाई जाती है।
3. जानवरों में सबसे लंबी याददाशत डाॅल्फिन्स की ही होती है।
4. डाॅल्फिन की उम्र 15 साल होती है, कुछ प्रजातियाँ 50 साल तक भी जिंदा रहती है।
5. डाॅल्फिन्स, इंसानों से 10 गुना ज्यादा सुन सकती है. लेकिन इन्हें खूशबू और बदबू नही आती।

6. सबसे छोटी डाॅल्फिन 4 फीट की और सबसे लंबी डाॅल्फिन 32 फीट की है।
7. डाॅल्फिन के दाँत होते है लेकिन ये भोजन को कभी चबाती नही, बल्कि सीधे निगल जाती है।
8. सबसे छोटी डाॅल्फिन 40 किलो की और सबसे बड़ी डाॅल्फिन 9,000 किलो की है।

9. डाॅल्फिन्स खुद को शीशे में पहचान सकती है।
10. U.S Navy के पास 75 प्रशिक्षित की गई Dolphins है जो उनकी पानी के अंदर माइन्स और दुश्मन तैराकों को ढूंढने में मदद करती है।
11. Dolphins एक आँख खोल कर सोती है।
12. डाॅल्फिन्स 36km/hour की स्पीड से भी तैर सकती है जबकि इंसान अधिकत्तम 8.6km/h की स्पीड से ही तैर पाते है।
13. डाॅल्फिन और व्हेल जब बच्चे को जन्म देती है तब पहले उसकी पूँछ निकलती है ना कि सिर।

14. Male dolphins को “bulls” और female dolphins को “cows” कहा जाता है।
15. पहली दो मुँह वाली डाॅल्फिन 2014 में तुर्की की एक बीच पर पाई गई थी।
16. Dolphins, का सेक्स नाभि से नाभि में होता है।
17. जब ‘Killer Whale’ और ‘Bottlenose Dolphin’ का आपस में सेक्स करवाया गया तो एक नई प्रजाति “Wolphin” पैदा हुई।
18. डाॅल्फिन और व्हेल जब बहुत ज्यादा खुश होती है तब वो चिल्लाने लगती है।
19. डाॅल्फिन्स अपनी त्वचा की ऊपरी परत्त को हर 2 घंटे में उतार देती है।
20. ब्रिटिश पानी में जितनी डाॅल्फिन्स मौजूद है वो सभी इंग्लैंड की महारानी की है।
21. डाॅल्फिन्स समुंद्र का पानी नही पीती, क्योंकि ये इन्हें बीमार और यहाँ तक की मार भी सकता है. ये अपने भोजन से ही पानी की आपूर्ति कर लेती है।
22. डाल्फिन automatically साँस नही लेती, यही कारण है कि नींद में भी इनके दिमाग का एक हिस्सा जगा रहता है ताकि सांस लिया जा सके।
23. डाॅल्फिन पानी में 990ft. की गहराई तक जा सकती है और पानी से 20ft. ऊपर तक उछल सकती है। (यानि दो मंजिला इमारत के बराबर)।
24. यदि आपको कोई डाॅल्फिन समुंद्र से बाहर बीच पर मिलती है तो उसे वापिस पानी में भेजने की कोशिश न करे. क्योंकि ये ऐसा बीमार होने पर डूबने से बचने के लिए करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post