
facts
NASA और AI ने ढूंढा अपने जैसा 8 ग्रहों वाला एक और सोलर सिस्टम - NASA Found a New Solar System with Kepler
NASA और AI ने ढूंढा अपने जैसा 8 ग्रहों वाला एक और सोलर सिस्टम
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने हमारे ही तरह 8 ग्रहों का सौरमंडल खोज निकाला है। नासा की यह बहुत बड़ी सफलता है। नासा के केपलर टेलिस्कोप ने हमारे ही सौरमंडल जितना सोलर सिस्टम ढूंढा है। नासा के केपलर ने पुष्टि की है कि ऐसे कई सौरमंडल ब्रह्मांड में मौजूद है। नासा को यह उपलब्धि गूगल के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से मिली है।
केप्लर टेलीस्कोप ने पहली बार दूसरे सोलार सिस्टम के आठवें ग्रह को खोजा है। इस आठवें ग्ह का नाम केपलर 90i हैं। यह दूसरे सोलर सिस्टम का सबसे छोटा ग्रह है। नासा के अनुसार यह सौरमंडल हम से 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है। इस सौरमंडल की खोज के बाद ब्रह्मांड में एलियन होने के संकेत हो सकते है।
ऑस्टिन की टेक्सास विश्वविद्यालय के नासा सागन पोस्टडोक्चरल फेलो एंड्रयू वेंडरबर्ग बताते हैं कि यह ग्रह पृथ्वी की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत बड़ा होने का अनुमान है। मगर यह एक ऐसी जगह है जहां आप जाना नहीं चाहेंगे। उसका धरातल बहुत ही ज्यादा गर्म है।
बता दें कि केप्लर स्पेस टेलीस्कोप को 2009 में लॉन्च किया गया था। इसक लॉन्च होने के बाद करीब 1,50,000 तारों को स्कैन किया गया है। एस्ट्रोनॉमर्स ने केप्लर डाटा के जरिए अब तक 2,500 ग्रहों की खोज की हैं।
दिलचस्प है कि केपलर-90 के ग्रहों की व्यवस्था हमारे सौर मंडल जैसी ही है। इसमें भी छोटे ग्रह अपने स्टार से नजदीक हैं और बड़े ग्रह उससे काफी दूर मौजूद हैं। NASA के अनुसार, इस खोज से पहली बार स्पष्ट होता है कि दूर कहीं स्टार सिस्टम में हमारे जैसे ही परिवार मौजूद हो सकते हैं। यह सौर मंडल हमसे करीब 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है।
0 Comments: