Headlines
Loading...
एशिया महाद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य - Facts About Asia Contient in Hindi

एशिया महाद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य - Facts About Asia Contient in Hindi

अगर आप ये पोस्ट पढ़ रहे है तो 90% चांस हैं, कि आप एशिया से हैं. एशिया में ही दुनिया का सबसे ज्यादा समाचार पत्र पढ़ने वाला देश हैं. जानने को बहुत कुछ हैं एशिया महाद्वीप Asia in Hindi के बारे में.. आइए पढ़ते हैं 18 ऐसे रोचक तथ्य, जो एशिया को बेस्ट महाद्वीप साबित करते हैं.

1. पूरी दुनिया की 30% धरती और 4 अरब लोगो के साथ एशिया सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं.
2. विश्व के पाँच प्रमुख धर्मों : हिन्दू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता तथा बौद्ध ; का उदय यहीं एशिया में हुआ.
3. पूरी दुनिया में उपजाए गए चावल का 90% तो एशिया में ही उपयोग कर लिया जाता हैं.
4. एशिया के 2 अरब लोगो को शराब नही पचती. Q कि उनमें इसके लिए जरूरी लिवर एन्जाइम नही होता.
5. बंदरों के दिमाग को चीन, दक्षिण एशिया तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता हैं.
6. प्रचलित धारणा के ठीक विपरीत अफ्रीका में कोई जंगली बाघ नहीं पाया जाता; ये बस एशिया में पाए जाते हैं.
7. एशिया के सबसे अमीर आदमी Sir Ka-shing Li ने 15 साल में स्कूल छोड़ दिया था.
8. नेपाल एशिया का पहला देश है जहाँ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई. यहां फांसी की सजा भी न दिए जाने का प्रावधान हैं.

[ads-post]

9. आधे एशिया, अफ्रीका तथा दो – तिहाई यूरोप के लोगों को हर साल TV लाइसेंस शुल्क अदा करना होता हैं.
10. “चंगेज खाँ” ने एशिया और यूरोप के 4 करोड़ लोगो को मौत के घाट उतार दिया था.
11. साल 2010 में एशिया में करीब 33 लाख लोग लखपति थे; उत्तरी अमेरिका के 34 लाख से कुछ ही कम.
12. एशिया में ही विश्व का सबसे ऊँचा बिंदु (माऊंट एवरेस्ट – 8,848 मीटर) तथा सबसे गहरा बिंदु (मृत सागर – -395 मीटर) मौजूद हैं.
13. दुनिया की दस सबसे ऊँची इमारतों में से नौ एशिया में हैं.
14. जापान में दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी जनसंख्या मौजूद हैं.
15. एशिया में कुल 110 करोड़ हिन्दू हैं; यानि हर चौथा आदमी हिन्दू हैं.
16. एशिया का सबसे छोटा देश हिंद महासागर में भारत के नज़दीक बसा मालदीव हैं.
17. एशिया अकेला ऐसा महाद्वीप है, जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई हैं; अफ्रीका और यूरोप.
18.एशिया के लोगों ने ही दुनिया को लिखने की कला दी हैं.

Related Articles

0 Comments: