दुनिया जीतने वाले चंगेज खान का इतिहास क्यों बना हुआ है एक रहस्य

हमारा इतिहास इतने सारे रहस्यों से भरा हुआ है जिसे अभी तक पूरी तरह से जान नहीं पाए हैं हम. इतिहास में एक ऐसे ही शासक का नाम है चंगेज खान. कहा जाता है कि वह दुनिया का ऐसा महान योद्धा था जिसने अकेले एक घोड़े की दम पर ही पूरी दुनिया जीत ली थी.

मंगोलिया का यह शासक जिससे किसी ज़माने में पूरी दुनिया डरती थी. जी हाँ वही मंगोलिया जो इंगलैंड से करीब सात गुना बड़ा है, पर यहां की सड़कें सिर्फ़ 2 प्रतिशत ही बनी हैं. आस-पास के कुछ द्वीपों की आबादी मिला दें, तो यहां के लोग कम पड़ जाएंगे.
13वीं शताब्दी का यह योद्धा पूरी दुनिया में अपनी रणनीति और जंग के लिए जाना जाता था. एक वक्त था जब प्रशांत महासागर और कैस्पियन सागर के बीच में आने वाली हर चीज़ पर चंगेज का ही कब्ज़ा था.

[ads-post]

इतिहास में भी कम नाम: करीब 800 साल पहले मर चुके चंगेज खान की असली कहानी उसके बाद ही शुरू होती है जब उसका नाम इतिहास में कहीं भी नहीं मिलता है. यहाँ तक की उसकी कब और कहाँ हुई और चंगेज खान की कब्र कहाँ है इसकी जानकारी ना तो किसी को है और ना ही कोई दस्तावेज कहीं  मिलता है इस सम्बन्ध में. कहा जाता है कि दुनिया का इसे खोजने का अपना मकसद है और मंगोलिया के लोगों का इस राज़ को राज़ बनाए रखने का अपना मकसद.

क्या कब्र के निशान मिटा दिए गए…: 
इतिहासकार कहते हैं कि चंगेज खान की मौत के बाद उसकी लाश को किसी गोपनीय जगह पर दफना दिया गया था ताकि कोई भी उस तक ना पहुँच पाए. यह भी कहा जाता है की उसकी कब्र के ऊपर लगभग 1000 घोडें दौडाए गए थे ताकि वो निशाँ हमेशा हमेशा के लिए मिल जाए.
चंगेज की कब्र को विश्वयुद्ध से भी जोड़कर देखा जाता है: ये महज़ कहावत है या सच, लेकिन यहां के लोग यही मानते हैं. कई लोगों का मानाना है कि चंगेज़ की कब्र का अगर किसी को पता चल गया तो, दुनिया तबाह हो जाएगी. चंगेज की कब्र के राज को 14वीं शताब्दी के तुर्क-मंगोलियाई रजा तैमूर लंग की कब्र से जोड़कर भी देखा जाता है जिसे सोवियत पुरातत्वविदों ने 194१ में खोदा था और इसके फ़ौरन बाद दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हो गया था.
पहले भी हो चुकी है कोशिश:  साल 1990 में जापान और मंगोलियाई सरकार ने मिलकर Gurvan Gol नाम का प्रोजेक्ट चलाया था, जिसमें चंगेज के जन्मस्थान khentli Province के पास उसकी कब्र खोजने का कार्य शुरू हुआ.उसी साल मंगोलियाई डेमोक्रेटिक क्रांति हुई और प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया. लोग नहीं चाहते थे कि ये राज़ दुनिया के सामने आए.
कहा जाता है कि  उसकी कब्र में कई कीमती चीज़ें रखी थीं, जो उसके शासन को बयां कर रही थीं. जैसे रोम के कांच के बने पदार्थ, कीमती धा​तु के सिक्के, चीनी रथ, सोना चांदी आदि. यह भी  कहा जाता है ​कि मंगोलियाई सैनिकों ने चंगेज़ को Khentii का पहाड़ ‘Burkhan Khaldun’ में कहीं दफ़नाया था.
कब्र से खजाने के जुड़े होनी की भी संभावना: इस कब्र को खोजने का कारन पुरातात्विक कारणों के अलावा यहाँ छुपा हुआ खजाना भी हो सकता है.कहावतें है कि  चंगेज खान की कब्र के साथ उस समय राज्य का बहुत सारा खजाना भी छुपाया गया था शायद इसीलिए मंगोलिया के लोग इस राज से पर्दा नहीं हटाना चाहते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post